तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी मनाया जश्न

Dec 03, 2023 - 18:30
0 39
तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी मनाया जश्न

block-350 block-350

तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी मनाया जश्न

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की तीनों राज्यों में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने पर भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनायी। वहीं कांग्रेसी एवं सपाईयों में मायूसी छा गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौक बाजार पर एकत्र हुए।

 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी छुड़ाकर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूर्ण विश्वास है। राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर अपनी मोहर लगाई है। इसलिए इस चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत दिख रही है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से केंद्र की सत्ता में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक नीति एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष का सुपड़ा साफ कर दिया। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी संजीव गुप्ता, मीरा सिंह, प्रबल त्रिपाठी मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User