तीन राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ा किया खुशी का इजहार

Dec 03, 2023 - 18:27
0 47
तीन राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ा किया खुशी का इजहार

block-350 block-350

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ा किया खुशी का इजहार *मिठाई खिला दी एक दूसरे को बधाई

कायमगंज / फर्रुखाबाद। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर भाजपाईया ने आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटी। रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में जैसे ही विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हुए।

बीजेपी की बढ़त पर भाजपाईयो की खुशी का ठिकाना न रहा। दोपहर तक विपक्षी पार्टियो से आगे निकलते हुए भाजपा की जीत पर सभी खुशी से फूले नहीं समाए। दर्जनो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी श्यामागेट पर पहुंचे।

जहां तीन राज्य में बीजेपी की जीत पर लड्डू बांटे और एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद ढोल नगाडे़ के साथ बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता श्यामागेट से होते हुए गल्ला मंडी पहुंचे ।जहां रास्ते भर सभी का मुंह मीठा कराया। भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे, ओमकारेश्वर पाठक, देवेंद्र दुबे, मुकेश दुबे, मनोज तिवारी, सुनील गुप्ता, सागर गुप्ता, शुभम पाठक, सागर दुबे, अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User