अपराधी को बचाने में जुटी कंपिल पुलिस

Dec 03, 2023 - 18:25
0 70
अपराधी को बचाने में जुटी कंपिल पुलिस

block-350 block-350

जानलेवा हमलारोपी को बचाने में जुटी कंपिल पुलिस 

गोली मारकर भाई ने सगे भाई को किया था घायल* *पीडित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में लगा चुका गुहार

कंपिल/फर्रुखाबाद। जानलेवा हमले का आरोपी को बचाने में कंपिल पुलिस जुट गई है। यही वजह है कि एक माह पूर्व हुई घटना के आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड सकी है। पीडित सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में गिरफ्तारी की गुहार लगा चुका है लेकिन कंपिल पुलिस के आगे मुख्यमंत्री व उनके अधिकारियों के आदेश और निर्देश बेअसर साबित हो रहे है।

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर में सम्पत्ति को लेकर बीती 28 अक्टूबर को दो सगे भाइयों में विवाद हो गया था। अनिल सक्सेना को उसके सगे भाई विनय सक्सेना को गोली मार कर घायल कर दिया था। पीडित पक्ष ने थाना कंपिल में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी मुकददमा अनिल सक्सेना ने आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है।

 तत्पश्चात लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पीडित अनिल सक्सेना ने गुहार लगाई। लेकिन उसकी सभी कार्यवाही नक्कारखाने में तूती की आवाज के सिवाय कुछ भी नहीं हो रहा है। पाडित अनिल सक्सेना ने बताया कि आरोपी बराबर समझौता करने का दबाव बना रहा है।

समझौता न करने पर जानीमाली गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को नहीं पकडा है। उसका पूरा परिवार दहशत में है कभी भी किसी समय आरोपी अपने साथियों के साथ उसको व उसके परिवार को क्षति पहुंचा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User