गंजडुंडवारा जनचौपाल का आयोजन कर आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक ।

Dec 02, 2023 - 16:47
0 22
गंजडुंडवारा जनचौपाल का आयोजन कर आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक ।

कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अल्हेपुर में जनचौपाल का आयोजन कर आमजन को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में बता कर किया गया जागरूक ।

 दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान को सफल बनाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे व क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत द्वारा ग्राम अल्हेपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज में जनपचौपाल का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में आमजन को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु लोगों जागृत किया गया। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User