अमांपुर में छात्राओं को मिशन जागृति अभियान के बारे में जागरूक किया गया।

Nov 18, 2023 - 20:11
0 37
अमांपुर में छात्राओं को मिशन जागृति अभियान के बारे में जागरूक किया गया।

block-350 block-350

कासगंज श्रीमती राजवती इण्टर कालेज अमांपुर में छात्राओं को मिशन जागृति अभियान के बारे में जागरूक किया गया।

 कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना अमांपुर में दिनांक 18 नवम्बर 2023 को मिशन जागृति टीम द्वारा नगर श्रीमती राजवती इण्टर कालेज अमापुर जनपद कासगंज में छात्राओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया तथा छात्राओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया, तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User