राजधानी लखनऊ में कक्षा 5 की छात्रा के साथ हैवानियत

Nov 17, 2023 - 20:10
0 119
राजधानी लखनऊ में कक्षा 5 की छात्रा के साथ हैवानियत

block-350 block-350

लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज- यू0पी0 की राजधानी लखनऊ में कक्षा 5 की छात्रा के साथ हैवानियत, जंगल किनारे बेसुध हालत में छोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार छात्रा के मुताबिक आरोपी उसे धोखे से जंगल किनारे ले जाने लगा।

उसने विरोध किया तो इसी दौरान इस्माइल का दोस्त अमराई गांव निवासी जावेद उर्फ चांद बाबू भी आ गया दोनों उसे जबरन जंगल में खींचकर ले गए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा के साथ हैवानियत की। थाना चिनहट में कक्षा पांच की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 आरोपी छात्रा को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए. पीड़ित छात्रा ने ने घरवालों को पूरी घटना बताई लखनऊ के चिनहट में कक्षा 5 की 12 वर्षीय छात्रा का दोस्त उसे बहला फुसलाकर कर अपने साथ बाइक से जंगल पर लेकर चला गया यहां उसका एक दोस्त पहले से था. आरोप है कि दोनों छात्रों ने धमकाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

हैवानियत से बेहाल छात्रा बेहोशी हो गई। इस बीच छात्रा के काफी देर तक घर नहीं लौटने परिजन उसे खोजते हुए जंगल के किनारे पहुंचते तो वहां छात्रा मिली। घर पर होश में आने पर छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी लखनऊ में चिनहट स्थित घर से शाम सात बजे घर से निकली थी। रात दो बजे तक घर नहीं लौटी. उसकी तलाश में कॉलोनी में लोगों से काफी जानकारी के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

रिश्तेदारों से भी जानकारी की गई किसी को भी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं था। इस बीच तलाश करने पर बेटी जंगल किनारे बेसुध हालत में मिली। छात्रा ने बताया कि नौबस्ता निवासी इस्माइल से उसकी दोस्ती थी। वह उसे घूमने के बहाने मोटरसाइकिल पर ले गया, उसने आधे घंटे में छोड़ने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User