7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर गुड न्यूज, केंद्रीय कर्मियों को मिला तोहफा

Nov 18, 2023 - 08:29
 0  277
7th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर गुड न्यूज, केंद्रीय कर्मियों को मिला तोहफा
Follow:

केन्द्र की मोदी सरकार की तरफ से अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खजाने का पिटारा खोलने जा रही है।

सरकार जल्द ही अब केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा करने जा रही है जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी। इसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होगी, जो महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी।

इसके अलावा डीए एरियर का अटका पड़ा पैसा भी खाते में डाल सकती है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। इसका लाभ करीब 1 करोड़ परिवारों को होना संभव माना जा रहा है। वैसे भी सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

 सैलरी में कितना इजाफा होगा, यह केलकुलेशन जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा। फिटमेंट फैक्टर में होगा इजाफा केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने जा रही है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

माना जा रहा है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर में 2.60 गुना से 3.0 गुना कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा हुआ तो फिर लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों की मौज होगी। सरकार के किसी भी जिम्मेदारी अधिकारी ने फिटमेंट फैक्टर पर अभी कुछ नहीं कहा है।

मीडिया की कई खबरों में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिला। सरकार अब जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लेने वाली है। डीए एरियर का पैसा आएगा अकाउंट में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के अकाउंट में जल्द ही अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डालने वाली है।

इससे खाते में छप्परफाड़ रकम आनी संभव मानी जा रही है, जो बड़ी राशि होगी। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये आने संभव माने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जनवरी 2021 तक का डीए नहीं भेजा था, जिसकी वजह कोरोना वायरस काल बताया। अब इस पर मुहर लगना संभव मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow