अमांपुर दो पक्षों में हुआ विवाद तीन लोग घायल,घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर।

Nov 17, 2023 - 19:23
0 25
अमांपुर दो पक्षों में हुआ विवाद तीन लोग घायल,घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर।

दो पक्षों में हुआ विवाद तीन लोग घायल,घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर।

खबर जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र की है। जहां आज पिछले दिनों दो पक्षों में हुए विवाद के समझौता की पंचायत क्षेत्रीय मौजूदा विधायक हरिओम वर्मा के पास हो रही थी। पंचायत कर लौट रहे लोगों को गांव अशोकपुर के लोगों ने एटा रोड नकासे वाले बाग के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक चारों तरफ से घेर लिया और लाठी डंडों से दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके से स्वास्थ्य केंद्र अमापुर पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र अमापुर पर प्राथमिक उपचार देने के पश्चात सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन व्यक्तियों के काफी गंभीर चोटे आई हैं मौके पर घायलों के परिजनों ने बताया की पिछले दिनों अशोकपुर और बुढ़थरा के कुछ व्यक्तियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था उसी का आज फैसला हुआ। पंचायत मौजूदा विधायक के यहां पर हुई थी लेकिन पंचायत और फैसला होने के बाद घर जाते समय रास्ते में ही अशोकपुर पक्ष के लोगों ने बुरथरा के लोगों को रास्ते में घेर लिया और उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। झगड़ा की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने झगड़ा में शामिल कुछ व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User