कासगंज प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,हत्या का कासगंज पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा।

Nov 15, 2023 - 17:03
0 74
कासगंज प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,हत्या का कासगंज पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा।

block-350 block-350

कासगंज प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,हत्या का कासगंज पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा।

कासगंज दिनांक 13 नवम्बर 2023 को थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज पर वादिया पूजा सक्सैना पत्नी हृदय मोहन सक्सैना नि0 गंगेश्वर कालोनी थाना व जनपद कासगंज ने अपने पति हृदय मोहन सक्सैना की हत्या के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना दी जिसके आधार पर थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 789/23 धारा 302,452,352 भादवि0 बनाम बन्टी, बबली एवं गुड़िया बावत उक्त तीनों अभियुक्तगण द्वारा वादिया के पति हृदय मोहन सक्सैना की हत्या वादिया की आखों के सामने किया जाना विषयक पंजीकृत की गयी । अभियोग की विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कासगंज द्वारा ग्रहण कर प्रारम्भ की गयी । विवेचना से अभियोग में वादिया पूजा सक्सैना उपरोक्त एवं अपने प्रेमी बन्टी पुत्र सन्नू नि0 गंगेश्वर कालोनी कासगंज के साथ मिलकर पति हृदय मोहन सक्सैना की रस्सी से गला घोटकर हत्या करना पायी गयी है,आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 15 नवम्बर 2023 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. पूजा पत्नी स्व0 हृदय मोहन सक्सैना एवं 2.बन्टी पुत्र सन्नू नि0गण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्ता पूजा की निशादेही से हत्या में प्रयुक्त रस्सी पूजा के मकान से बरामद की गयी है । दोनों अभियुक्तगण को न्यायालय पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है पूछताछ के दौराने वादिया/अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह पिछले एक सप्ताह से सर्च इन्जन गूगल पर बिना सबूत छोड़ हत्या को कैसे अन्जाम दिया जाये और जहर खाने से क्या प्रभाव पड़ते है, कीटनाशक के क्या प्रभाव होते है आदि कन्टेंट को गूगल पर सर्च किया जा रहा था । कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर अभियुक्ता पूजा द्वारा बताया गया कि पति आटो चालक है रात्रि में टैम्पो चलाकर 200-300 रूपये कमाकर लाता है । जिसमें घर का खर्च पूरा ना हो पाना तथा जूस विक्रेता बन्टी से अवैध सम्बन्ध होना तथा बन्टी के द्वारा घर का खर्चा चलाना एवं दिनांक 13 नवम्बर 2023 की रात्रि में मृतक हृदय मोहन सक्सैना के द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में बन्टी के साथ पूजा को अपने घर में ही देख लिये जाने पर विरोध करने पर पूजा व बन्टी दोनों के द्वारा मौके पर ही रस्सी से गला घोटकर हृदय मोहन सक्सैना की हत्या किया जाना पाया गया है । गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User