आशिक मिजाज थे इंस्पेक्टर, कॉलगर्ल लेकर आते थे घर पर बेटी ने देख लिया

Nov 14, 2023 - 13:37
0 1k
आशिक मिजाज थे इंस्पेक्टर, कॉलगर्ल लेकर आते थे घर पर बेटी ने देख लिया

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के मानस विहार में दिवाली की देर रात इंस्पेक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

 वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच इंस्पेक्टर की पत्नी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्नी भावना के मुताबिक उनके पति आशिक मिजाज के थे।

जिसको लेकर घर में तनाव था। जनवरी में उन्हें 10 साल की बेटी ने घर में एक सेक्स वर्कर के साथ देख लिया था। मृतक सतीश कुमार (52) की पत्नी भावना ने बताया कि सतीश घर में भी कॉलगर्ल को बुलाते थे। जनवरी में उन्हें बेटी ने घर में एक कॉलगर्ल के साथ देख लिया था। उसके शोर मचाने में जब मैं पहुंची तो कॉलगर्ल भाग गई।

 वह कॉलगर्ल श्रंगार नगर वाले मकान में अन्य साथियों के साथ रहती है। जिसके चलते उस मकान में यह ले भी नहीं जाते थे। भावना ने बताया कि उनके इस तरह कई बार करने के चलते मकान खाली कराने का हम लोग दबाव बना रहे थे।

मुझे आशंका है कि वही कॉलगर्ल मकान हाथ से न निकल जाए, इसलिए पति की हत्या करा दी। घर के पास लगा सीसीटीवी कैमरा खराब पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। घर के पास एक कैमरा है, लेकिन वह खराब निकला।

इसके चलेत पुलिस की टीम घटना स्थल की तरफ आने जाने वाले रास्ते के एक किलोमीटर एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे हत्यारों के आने-आने के रूट के विषय में जानकारी हो सके। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पांच टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User