सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक कासगंज ने किया पैदल गश्त।

Nov 06, 2023 - 20:30
0 21
सुरक्षा  व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक कासगंज ने किया पैदल गश्त।

block-350 block-350

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान द्वारा शहर में पैदल मार्च किया।

कासगंज दि0- 06 नवम्बर 2023 को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान द्वारा मय फोर्स के थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गयी तथा गश्त के दौरान आम जनमानस से वार्ता कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाए, साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया एवं जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User