कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट रूद्राक्ष सभागार में आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

Nov 06, 2023 - 20:36
0 22
कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट रूद्राक्ष सभागार में आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

block-350 block-350

कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट रूद्राक्ष सभागार में आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।

कासगंज जिलाधिकारी सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट कासगंज में आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में महिलाओं व बालिकाओं को उसके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझाना व जागरूक करना, युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करना, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक करना व जन समुदाय को झुठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करने के बारे जागृत करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति फेज 4 में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने हेतु बताया गया । गोष्ठी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा, उपजिलाधिकारी कासगंज संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी सहावर प्रेम नारायण सिंह, उपजिलाधिकारी पटियाली कुलदीप सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी कोमल पवार, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत अधिकारी देवेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्या, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पन्त आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User