सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव बने मरहरा विधानसभा प्रभारी

Nov 03, 2023 - 20:28
0 52
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव बने मरहरा विधानसभा प्रभारी

block-350 block-350

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव बने मरहरा विधानसभा के संगठन प्रभारी

फर्रुखाबाद । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है साथ ही एटा जनपद के मरहरा विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया है।

आपको बतादें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आगामी लोकसभा 2024 की चुनावी रणनीतियां बनाने में लगे हुए है वहीं प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं को उनकी जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत बनाने हेतु प्रयासरत है इसी क्रम में आज फर्रुखाबाद से पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी दी है साथ ही एटा जनपद के मरहरा विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया है।

जिससे उनके समर्थकों में खुशी का महौल है जिसके उपरांत समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने दी। उन्होने बताया कि विजय यादव मरहरा विधान सभा में संगठन एवं चुनाव संबंधित कार्यों को संपादित कराएंगे व प्रतिमाह राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन की गोपनीय रिपोर्ट भी भेजेंगे जिससे संगठन का कार्य कुशलतापूर्वक उनके दिशा निर्देशन में चलता रहे और आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User