पैथालॉजी कर्मचारी की मार्ग दुर्घटना में मौत

Nov 03, 2023 - 19:52
0 128
पैथालॉजी कर्मचारी की मार्ग दुर्घटना में मौत

block-350 block-350

पैथालॉजी कर्मचारी की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद/ मोहम्मदाबाद । बाइक से साथियों के साथ घर जा रहे पैथोलाजी कर्मचारी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया| परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी 18 वर्षीय हिमांशु पुत्र विजय कुमार गाँव के ही रवि राजपूत की कृष्णा पैथोलॉजी पर कार्य करता था| वह पैथोलॉजी मालिक रवि उसके भाई गौतम के साथ बाइक से घर जा रहा था| संकिसा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सबारों को टक्कर मार दी| जिसके बाद गंभीर घायल हिमांशु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया|

जहाँ हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| फर्रुखाबाद ले जाते समय मार्ग में हिमांशु नें दम तोड़ दिया| मृतक के पिता नें दूसरी शादी पिंकी के साथ की थी| पहली पत्नी सीता देवी का हिमांशु पुत्र था| सीता की मौत हो चुकी है सौतेली माँ माता पिंकी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें पुलिस को घटना की कोई सूचना नही दी |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User