आगरा जोन के सभी जनपदों में "ऑपरेशन जागृति" का एडीजी आगरा जोन किया शुभारंभ

Nov 01, 2023 - 18:42
0 44
आगरा जोन के सभी जनपदों में "ऑपरेशन जागृति" का एडीजी आगरा जोन किया शुभारंभ

आगरा जोन के सभी जनपदों में "ऑपरेशन जागृति" का एडीजी आगरा जोन किया शुभारंभ।

ऑपरेशन जागृति लाएगा महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी।

Agra महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों और उनके कारण प्रताड़ित महिलाओं और बालिकाओं की मनोस्थिति पर होने वाले प्रभाव से पैदा होने वाली समस्याओं के कारण पीड़ित महिलाओं के लिए समाज से वापस जुड़ना न सिर्फ़ मुश्किल हो जाता है, बल्कि पीड़िता के जीवन में उस घटना से जुड़ी ट्रामा सदा के लिए बस जाती है।

इस समस्या से निबटने के लिए आगरा जोन में ‘ऑपरेशन जागृति’ चलाया जा रहा है, जिसमें समाज, विशेषकर महिलाओं को इन समस्याओं से कैसे उबारा जाये, इस पर विचार–विमर्श किया जाता है और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया जाता है।

इन समस्याओं से निपटने के लिए एडीजी जोन आगरा महोदया द्वारा ऑपरेशन जागृति – इंटेंसिव कम्युनिटी आउटरीच फॉर इम्पावरिंग वोमेन एंड गर्ल्स फॉर सेफ्टी एंड अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा  धनंजय सिंह कुशवाहा तथा सीओ  संगम लाल मिश्रा द्वारा पुलिस कर्मी तथा स्कूल के छात्रों के साथ पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में तथा जनपद के समस्त कार्यालयों तथा थानों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User