कस्बा चौकी दरोगा की गुंडई युवक की बेरहमी से की पिटाई तमंचा लगाने की धमकी

Nov 01, 2023 - 12:03
0 20
कस्बा चौकी दरोगा की गुंडई युवक की बेरहमी से की पिटाई तमंचा लगाने की धमकी

block-350 block-350

कस्बा चौकी दरोगा की गुंडई युवक की बेरहमी से की पिटाई तमंचा लगाने की धमकी

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। अपराधों को न रोक पाने में नाकाम कस्बा चौकी दरोगा विद्या सागर तिवारी की गुंडई एक बार फिर प्रकाश मे आयी है।आरोप हैं कि दरोगा ने नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी युवक कार्तिक पुत्र राजेन्द्र वर्मा को कोतवाली ले जाकर एक कमरे में बन्द करके अपने चार साथी सिपाहियों के सहयोग से पटे से बेरहमी के साथ पिटाई की गई।

जिससे युवक के अनेकों गंभीर चोटे आयीं है।यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।और लोगों में कस्बा चौकी दरोगा के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।पीड़ित कार्तिक युवक ने बताया कि वह बाइक से स्टेशन की ओर जा रहा था।पीछे से कस्बा चौकी दरोगा विद्या सागर तिवारी आ गये और मुझे भद्दी भद्दी माँ बहन की गाली देने लगे।जब मैने उनसे पूछा सर मुझे बेवजह गालियाँ क्यों दे रहे हैं।

इतने पर ही दरोगा आग बबूला हो गये कहने लगे ज्यादा जवान चलाता है तेरी सब हेकडी निकाल दूंगा मैंने फिर पूछा सर मेरी गलती क्या है तो कहा तू बाइक लहरा कर चला रहा था।मुझे थाने पकड़ लायें और एक कमरे में बन्द करके साथी चार सिपाहियों की मदद से पटे से बेरहमी के साथ पिटाई की गई।जिसमें मेरे शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान आयें हैं।उसका कहना था दरोगा ने मुझे धमकी दी।यदि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे फिर तमंचा लगाकर जेल भेज दूंगा।पुलिस ने युवक का शांति भंग मे चालान कर अपने पुलसिया जुर्म को छुपाने का प्रयास किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User