कासगंज सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक ने फूल माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित।

Oct 31, 2023 - 14:37
0 70

block-350 block-350

जनपद पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 01 पुलिस कर्मी हुए सेनानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिसकर्मी को शॉल ओढाकर, फूल मालाएं देकर किया गया सम्मानित एवं उज्जवल भविष्य हेतु की मंगलकामना ।

जनपद कासगंज पुलिस से 01 पुलिस कर्मी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए । इस दौरान पुलिस कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को शॉल ओढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर विदा किया गया । पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी से रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई एवं आगामी भविष्य हेतु मंगलकामना की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, प्रतिसार निरीक्षक एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मी के परिवारीजन मौजूद रहे । पेंशन जाने वाले पुलिसकर्मी का विवरण LIU उ0नि0 सुनहरी लाल गृह जनपद आगरा (सेवा अवधि 40 वर्ष 05 माह 00 दिवस)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User