कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से जनपद के अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ की गई गोष्ठी।

Oct 30, 2023 - 17:06
0 21

block-350 block-350

कासगंज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से जनपद के अधिकारी/कर्मचारी गण के साथ की गई गोष्ठी, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय स्थित रुद्राक्ष सभागार में सड़क सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी की गई । मीटिंग में डिवाइडर्स पर रेडियम के स्टीकर, अवैध वाहनों का चालान, वाहनों से पटाखों की आवाज, चौराहों व तिराहों पर अतिक्रमण हटाना आदि संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारी गण को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए तथा यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाये । साथ ही ये भी निर्देश दिये गए कि अभियान चलाकर लोगों को सडक सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक किया जाए और आम जनमानस से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए जिससे अप्रिय घटना घटित न हो तथा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर में जाम की समस्या से निपटने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, एसडीएम सहावर, आरटीओ कासगंज, यातायात प्रभारी कासगंज आदि अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User