कासगंज पुलिस द्वारा 600 ग्राम नशीले पाउडर सहित 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Oct 30, 2023 - 17:10
0 18

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 600 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 29.10.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा चैकिंग एवं गश्त के दौरान अमापुर तिराहा, कासगंज से 01 शातिर अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला बबूल नई हवेली, थाना व जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 600 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 757/2023 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User