नाइट ड्यूटी करके घर जा रहा होमगार्ड वाहन के धक्के से घायल, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नाइट ड्यूटी करके घर जा रहा होमगार्ड वाहन के धक्के से घायल, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Oct 26, 2023 - 23:03
0 32
नाइट ड्यूटी करके घर जा रहा होमगार्ड वाहन के धक्के से घायल, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

block-350 block-350

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव निवासी राकेश सिंह की निहोरगंज में नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में वह ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे कि कलीचाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि होमगार्ड में तैनात राकेश सिंह की बुधवार की रात निहोरगंज में रात के समय ड्यूटी लगी थी। चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कलीचाबाद गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर पहुंचने में देरी होने पर परिजन उन्हें तलाश करते हुए पहले देवगांव कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस को लेकर वह उन्हें तलाश करते हुए देवगांव मेहनाजपुर रोड पर कलीचाबाद के पास पहुंचे तो वह मोटरसाइकिल से गिरे पड़े थे। आनन फानन में उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User