सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जान

Oct 26, 2023 - 20:29
0 18
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जान

block-350 block-350

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जान

फर्रुखाबाद । गैंग रेप पीड़िता नें फांसी लगा ली | जिसके बाद परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|

बीते 23 अगस्त 2022 को थाना मऊदरवाजा के एक गाँव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ आरोपी सादाब, बसीम पुत्र बशीर खां व बशीर खां निवासी हाथीपुरके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसमे आरोपी जेल भी गये थे | बीती रात पीड़िता के परिजन दूसरी मंजिल पर सो रहे थे |

उसी दौरान पीड़िता नें शौचालय के गेट में दुपट्टे से फांसी लगा ली| कुछ देर बाद उसकी बहन नें उसे फांसी पर झूलता हुआ देखा तो चीख निकल गयी| चीख सुनकर सो रहे परिजन आ गये और उसे नीचे उतारा और एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| ईएमटी प्रमोद कुमार नें रात 11:30 बजे उसे भर्ती कराया| जहाँ उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User