खाने में सब्जी स्वादिष्ट ना होने पर देवर ने किया भाभी का सिर फोड़ा

Oct 25, 2023 - 08:20
0 46
खाने में सब्जी स्वादिष्ट ना होने पर देवर ने किया भाभी का सिर फोड़ा

block-350 block-350

खाने में सब्जी स्वादिष्ट ना होने पर देवर ने किया भाभी का सिर फोड़ा

 कायमगंज / फर्रुखाबाद । थोड़ी सी ही ना समझी परिवार में कलह का कारण बन गई । बताया गया कि क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी महिला सुनीता देवी ने संयुक्त परिवार के लिए भोजन तैयार किया था । उसका देवर खाना खाने आया ।

तो महिला ने उसे भोजन परोस कर दिया । जब देवर खाने लगा तो देवर ने सब्जी ठीक ना होने का आरोप लगाकर भाभी को गाली गलौज किया । जिसका विरोध करते ही देवर ने भाभी के सिर में डंडे से प्रहार कर उसे लहूलोहान कर दिया ।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया । जहां से उसकी हालत गंभीर बताकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया । उधर घायल महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर , पुलिस जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User