कासगंज /सहावर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का पेड़ पर लटका शव

Oct 24, 2023 - 17:40
0 101

block-350 block-350

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का पेड़ पर लटका शव।

 कासगंज जनपद के थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत गॉव नगला भूड़ में सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ दिखा ग्रामीणों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी क्षेत्राधिकारी सहावर व थानाध्यक्ष सहावर ने आकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से शव को पेड़ से नीचे उतारा तब उसकी पहिचान सर्वेश पुत्र जगदीश निवासी शहवाजपुर थाना सुन्नगड़ी के रूप में की गई। परिवारीजनों से पूछताछ में बताया कि सर्वेश कुमार दिनांक 19/10/23 को ग्राम भीकमपुर निवासी पूनम नाम की लड़की ले गया था जिसको मौहर सिंह आदि परिजनों ने दिनांक 22/10/2023 को पूनम को उसके घरवालों के सुपर्द कर दिया था उसी दिन से सर्वेश कुमार गायब चल रहा था जिसको सभी रिश्तेदारों में खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला आज सुबह एक शव को ग्राम नगला भूड़ नाथूराम के बाग में लटका मिला जिसकी निख्यात सर्वेश कुमार उम्र लगभग 21 बर्ष निवासी शहवाजपुर के रूप में हुई। आनन फानन में शव को लेकर परिजनों ने जाम लगा दिया और सर्वेश कुमार को मार कर लटकाया गया है, सर्वेश के चाचा मौहर पल ने सर्वेश को मारने में हृदेश व करन सिंह पुत्र रामप्रकाश,आदित्य पुत्र रखेंद्र सिंह,अजीत पुत्र रामौतार,विनीत पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गण भीकमपुर थाना सुन्नगड़ी के नाम लिखित में तहरीर दी है कि सर्वेश को उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा मार कर आम के बाग में लटकाया गया है तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कारवाही का आश्वासन परिवारों जनों को दे दिया गया है,खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की जानकारी में जुटी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User