कासगंज ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की बाईक में स्कोर्पियो ने मारी टक्कर एक सिपाही की मौत ,दूसरा गम्भीर।

Oct 23, 2023 - 17:25
0 47

block-350 block-350

ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की बाईक में स्कोर्पियो ने मारी टक्कर एक सिपाही की मौत,दूसरा गंभीर रूप से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।घटना ढोलना क्षेत्र कीवाहन की रफ्तार तेज,सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत। कासगंज घटना थाना ढोलना की हैं जहाँ सिपाही दिनांक 22/23.10.2023 की रात्रि को आरक्षी दीपक कुमार वर्तमान तैनाती थाना ढोलना जनपद कासगंज की कर्त्तव्य पालन के दौरान सड़क दुर्घटना में असामयिक दु:खद मृत्यु हो गयी है । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित एवं कासगंज पुलिस परिवार की तरफ से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन कासंगज में दिवंगत आरक्षी को विभागीय सम्मान के साथ अन्तिम विदाई एवं शोक श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी । दिवंगत आरक्षी के परिवारीजन मौजूद रहे, जिन्हे पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सांत्वना दी गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासंगज, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User