कासगंज सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण पुलिस अधीक्षक ने मय पुलिस बल के किया जनपद में भ्रमण।

Oct 23, 2023 - 17:30
0 23

block-350 block-350

कासगंज पुलिस अधीक्षक ने मय पुलिस फोर्स के शारदीय रामनवमी व रावण दहन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिकोण जनपद में गहन भ्रमण किया।

कासगंज दि0- 23.10.2023 को शारदीय रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा मय फोर्स थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत प्रभू पार्क नदरई गेट,कासगंज में विजयदशमी के अवसर पर होने वाले रावण दहन के दृष्टिगत प्रभू पार्क का भ्रमण किया गया एवं आयोजकों से वार्ता कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाए, साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गये एवं जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान एवं अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User