Farookhabad : माफिया अनुपम दुबे का श्रीगुरुशरणम पैलेस/होटल ध्वस्त

Oct 17, 2023 - 11:55
0 30
Farookhabad : माफिया अनुपम दुबे का श्रीगुरुशरणम पैलेस/होटल ध्वस्त

block-350 block-350

माफिया अनुपम दुबे का श्रीगुरुशरणम पैलेस ध्वस्त, एसपी बोले: जनता में कानून का विश्वास बड़ा

फर्रुखाबाद । आखिरकार जिला प्रशासन ने युद्ध स्तरीय कार्यवाही कर दुर्दांत माफिया अनुपम दुवे के श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त करके ही दम लिया। रात करीब 11 बजे श्रीगुरुशरणम पैलेस को जमीदोस कर दिये जाने पर जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 बीती मध्य रात के समय जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को संयुक्त रूप से जानकारी दी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया की श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त करने में करीब 12 घंटे का समय लगा। यह होटल गलत ढंग से नक्शा पास करा कर कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अनुपम दुबे राज्य स्तरीय चिन्हित दुर्दांत अपराधी है जिसके ऊपर 63 मुकदमे दर्ज है। पुलिस उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है अभी तक पुलिस ने अनुपम की 91 करोड रुपए कीमती संपत्ति कुर्की है। जिसको अनुपम ने अवैध रूप से अर्जित धन से बनाया गया था।

उसके श्रीगुरुशरणम पैलेस को ध्वस्त कर दिया गया। एसपी ने बताया कि अनुपम वर्ष 1987 से अपराध जगत में सक्रिय हुआ सरकार की जीरो टांलेंस नीति के तहत अनुपम पर कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अनुपम के होटल की कीमत 4,36, 84,7 97 रुपए आंकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User