आरएसएस नगर प्रचारक ने बाल विवाह न करने की नागरिकों को दी सलाह

Oct 17, 2023 - 11:50
0 24
आरएसएस नगर प्रचारक ने बाल विवाह न करने की नागरिकों को दी सलाह

block-350 block-350

आरएसएस नगर प्रचारक ने बाल विवाह न करने की नागरिकों को दी सलाह

कायमगंज / फर्रुखाबाद । जन सामान्य को आगाह करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक ने कहा कि बाल विवाह जहां एक ओर शासन द्वारा गैर कानूनी घोषित है । वहीं दूसरी ओर सामाजिक तथा नैतिक दृष्टिकोण से भी उपयुक्त नहीं है ।

आज विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मिशन शक्ति 4 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नगर प्रचारक चंद्रेश जी बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे । नगर प्रचारक चन्द्रेश ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने और बाल विवाह को प्रतिबंधित बताया ।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बाल विवाह से होने वाली परेशानियों से आगाह करते हुए बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, आकाश पाल, कामिनी, कमलेश राजपूत, विद्या, आशा, उमा, मोहिनी, सत्यवती सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User