शिकोहाबाद में एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान में लिया हिस्सा, गांव-गांव जाकर करेंगे जागरूक
शिकोहाबाद में एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान में लिया हिस्सा, गांव-गांव जाकर करेंगे जागरूक
शिकोहाबाद। एफएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में पांच उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमान अधिकारी एवं कैंप कमांडेंट कर्नल सज्जन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पी.के. वर्मा एवं जिला समन्वयक मनीष यादव ने एनसीसी कैडेट्स को टीबी रोग के कारण, लक्षण, प्रसार, मरीजों की देखभाल तथा सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क उपचार की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन अभियान के एएनओ नोडल कैप्टन (डॉ.) आर.बी. पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कर्नल सज्जन सिंह ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे, जिससे भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके।
कार्यक्रम में कैप्टन (डॉ.) जगदीश यादव, कैप्टन भानु प्रताप सिंह, कैप्टन मनोज कुमार, लेफ्टिनेंट देवेश यादव, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, फर्स्ट ऑफिसर मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)