आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान गरीब महिला, किराये के मकान में रहने को मजबूर
आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान गरीब महिला, किराये के मकान में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन निरस्त करने पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण की भी जांच कराने की मांग
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। ग्राम सराय भरथरा निवासी सीमा देवी पत्नी सुंदर पाल ने आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाए जाने की मांग की है। सीमा देवी का कहना है कि वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पति-पत्नी ईंट भट्टों पर मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनके पास न तो अपना आवास है और न ही भूमि, जिस पर वह मकान बनवा सकें।
सीमा देवी के अनुसार, उन्होंने आवास की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित लोगों से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी आवेदन किया था, लेकिन उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। बिना गांव आए आवेदन निरस्त करने का लगाया आरोप सीमा देवी ने क्षेत्रीय सचिव मोहित यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव आए बिना ही कथित तौर पर गवाह तैयार कराकर उनके आवास आवेदन को निरस्त कर दिया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनकी शिकायत का निस्तारण भी संबंधित सचिव मोहित यादव द्वारा ही कर दिया गया।
महिला ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रशासन से पक्का आवास दिलाने की गुहार पीड़िता सीमा देवी ने संबंधित अधिकारियों से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी आर्थिक एवं आवासीय स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह अत्यंत गरीब और भूमिहीन हैं तथा परिवार सहित किराये के मकान में रहकर जीवनयापन कर रही हैं। ऐसे में पात्रता की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)