दुकानदार से मारपीट के मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित
दुकानदार से मारपीट के मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित
अलीगंज/एटा । थाना अलीगंज क्षेत्र में दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार से हुए विवाद के बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात कोबरा मोबाइल तृतीय पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान एक दुकान बंद कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी सादा वस्त्रों में मौके पर पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों की भूमिका पाए जाने पर पांच कर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)