Kasganj news तेज रफ़्तार मैक्स पिकअप ट्रक के पीछे घुसी 06 की मौत 20 घायल
तेज रफ़्तार मैक्स पिकअप ट्रक के पीछे घुसी 06 की मौत 20 घायल
कासगंज में तेज रफ्तार मैक्स पिकअप बैक कर रहे ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में मैक्स में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन थाना क्षेत्र के रैवई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। ये लोग अस्थियां विसर्जित करने के लिए सोरों की ओर आ रहे थे। हादसा सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर कासगंज-मथुरा मार्ग पर कासगंज कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले शिवा इंटर कॉलेज कांतोर के पास हुआ। ट्रक हाईवे के बीचों-बीच बैक कर रहा था, तभी मैक्स पिकअप साइड से ट्रक के पीछे घुस गई। मैक्स में कुल 26 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग सीटों के नीचे दब गए और खिड़कियों के कांच तक टूट गए। मैक्स पिकअप का बोनट पूरी तरह पिचक गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया, जहां 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 8 घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया, जिनमें से 3 अन्य ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 20 घायलों का इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)