एटा के एसएसपी इलामारन जी देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल
एटा के एसएसपी इलामारन जी देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल
अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और प्रभावी नेतृत्व के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
एटा। जिले के एसएसपी इलामारन जी ने राष्ट्रीय स्तर पर एटा का नाम रोशन किया है। उन्हें फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की 2026 की प्रतिष्ठित सूची में देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। यह चयन अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और प्रभावी पुलिस नेतृत्व के क्षेत्र में उनके कार्यों के आधार पर किया गया है। देशभर के उत्कृष्ट पुलिस कप्तानों के प्रदर्शन और कार्यशैली के आधार पर तैयार की गई इस सूची में एटा के एसएसपी का शामिल होना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की इस राष्ट्रीय सूची में देश के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को स्थान दिया गया है।
सूची में शामिल अधिकारियों के कार्यों, नेतृत्व क्षमता, पुलिसिंग में नवाचार, अपराध नियंत्रण और जनहित से जुड़े प्रयासों को प्रमुख आधार बनाया गया है। इसी क्रम में विशिष्ट कार्यशैली और उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए पांच अधिकारियों को ‘सुपर-5’ श्रेणी में भी स्थान दिया गया है। टॉप-25 और सुपर-5 श्रेणी को मिलाकर कुल 30 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। एसएसपी इलामारन जी को मिली यह राष्ट्रीय पहचान एटा पुलिस के लिए गौरव की बात है। उनके चयन से जिले की पुलिस व्यवस्था और नेतृत्व को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। पुलिस विभाग से जुड़े लोगों और जिलेवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे एटा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)