Etah News : जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद

Aug 27, 2026 - 20:15
0 12
Etah News : जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद

block-350 block-350

Etah News : जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.02 लाख रुपये और छह मोबाइल बरामद

एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजय नगर कॉलोनी में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,02,800 रुपये नकद, ताश की गड्डियां और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

27 अगस्त 2026 को करीब 12:10 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विजय नगर कॉलोनी स्थित राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान में दबिश दी। यहां 11 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 1,02,800 रुपये, ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन तथा ताश की तीन नई गड्डियां बरामद की हैं। मामले में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 403/26, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कमल पुत्र गंगा सिंह निवासी श्यामनगर, रामनरेश पुत्र प्रमोद निवासी जीआईसी कॉलोनी, राजेश पुत्र कुन्दनलाल निवासी सिंधी कॉलोनी, राकेश पुत्र शैतान सिंह निवासी विजयनगर, वैभव उर्फ मोन्टी पुत्र अरविन्द निवासी पुरानी बस्ती कटरा मोहल्ला, विकेश पुत्र प्रेम मुरारी निवासी रैवाड़ी मोहल्ला, मानपाल पुत्र हेतराम निवासी श्यामनगर, संजीव पुत्र वेदराम निवासी आवास विकास कॉलोनी, कुवरपाल पुत्र बाबूराम निवासी काली मंदिर वाली गली अंधी मोड़ शांति नगर, मोहित पुत्र रहीशपाल निवासी रैवाड़ी मोहल्ला तथा शैलेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी सिंधी कॉलोनी शामिल हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार, उपनिरीक्षक अंकुश राघव, पारस त्यागी व कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल तथा कांस्टेबल टिंकू, प्रदीप और सिचांत शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User