एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, ईएमटी की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव

Aug 25, 2026 - 20:48
0 7
एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, ईएमटी की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव

block-350 block-350

एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी, ईएमटी की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव

मैनपुरी (अजय किशोर) कुरावली क्षेत्र के ग्राम जुनैशा निवासी नीरज पत्नी शिव सिंह को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा की मदद ली। स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में महिला की स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद एम्बुलेंस के अंदर ही प्रसव कराने की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह महिला का चौथा प्रसव था और चुनौती तब बढ़ गई जब नवजात की गर्दन के चारों ओर दो बार नाल लिपटी हुई थी। इसके बावजूद एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी शालिनी ने बिना घबराए अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया और बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने ईएमटी शालिनी और पायलट दिनेश की कार्यकुशलता की खुलकर सराहना की।

सीएमओ ने आमजन को याद दिलाया कि जनपद में संचालित 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं, जो आपातकाल में जीवनरक्षक साबित होती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User