पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्त निगरानी, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

Aug 08, 2026 - 08:47
0 1
पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्त निगरानी, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

block-350 block-350

पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्त निगरानी, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

एटा। शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में पेट्रोल पंपों पर गुणवत्ता, माप एवं स्टॉक की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में वरिष्ठ बाँट माप निरीक्षक ललित कुमार त्रिपाठी, नायरा एनर्जी के सेल्स ऑफिसर (रिटेल आउटलेट्स) शिवम आनंद, पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा एवं कृष्णकांत शर्मा की संयुक्त टीम द्वारा कासगंज रोड एवं जी.टी. रोड, मानपुर स्थित नायरा एनर्जी लिमिटेड के दो पेट्रोल पंपों का गहन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध ईंधन के स्टॉक, डेंसिटी तथा माप की बारीकी से जांच की गई।

जांच में दोनों पेट्रोल पंपों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप मिलीं। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद के सभी तहसीलों में पेट्रोल पंपों के औचक निरीक्षण हेतु संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में संबंधित उप जिलाधिकारी (एसडीएम)/तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/पुलिस निरीक्षक अथवा उपनिरीक्षक, संबंधित ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, बाँट माप निरीक्षक तथा एआरओ/पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। गठित टीमें समय-समय पर औचक निरीक्षण कर माप, गुणवत्ता एवं स्टॉक की जांच करेंगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User