दहेज हत्या के वांछित आरोपी को मलावन पुलिस ने किया गिरफ्तार
दहेज हत्या के वांछित आरोपी को मलावन पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना मलावन में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 93/26, धारा 85, 80(2), 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत नामजद आरोपी रामकिशन पुत्र रामचन्द्र (52 वर्ष) निवासी ग्राम दतौली, थाना मलावन, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)