पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित

Jul 29, 2026 - 08:42
0 0
पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित

block-350 block-350

पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित

एटा। पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह ने किया। शिविर में छात्र-छात्राओं को विषय चयन, करियर के विभिन्न विकल्पों तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, सकारात्मक सोच अपनाने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी गई।

साथ ही तनाव और अवसाद से बचाव के लिए ध्यान एवं मेडिटेशन अपनाने तथा मोबाइल फोन का सीमित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User