मम्मी काम पर चली जाती हैं उसके बाद पापा करते हैं गन्दा काम, पांच सालों से बाप कर रहा नाबलिंग बेटियों से दुष्कर्म

Oct 02, 2023 - 09:13
0 396
मम्मी काम पर चली जाती हैं उसके बाद पापा करते हैं गन्दा काम, पांच सालों से बाप कर रहा नाबलिंग बेटियों से दुष्कर्म

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में पिता द्वारा दो नाबलिग बेटियों के साथ पांच साल से दुष्कर्म करने का मामले का सामने आया है।

 विरोध करने पर आरोपी बेटियों व अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। डीसीपी ग्रामीण जोन को फोन पर मिली शिकायत के बाद राज खुला। एक 14 तो दूसरी 16 की है पीड़िता एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति व उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं, परिवार में एक बेटी चौदह और दूसरी सोलह वर्ष की है।

चौदह वर्ष की बेटी कक्षा सात व सोलह वर्ष की बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। व्यक्ति का काम नहीं लगने पर वह घर पर ही रहा था, उसकी पत्नी मजदूरी करने जा रही थी। मां ने पूछा तो बेटियों के निकल गए आंसू पिता के साथ दोनों बहने घर पर रहती थीं। दोनों काफी समय से चुपचाप अकेले बैठी रहती थीं।

मां ने उदास रहने का कारण पूछा तो बेटियों के आंसू निकल पड़े। बताया कि जब आप काम पर चली जाती हो तो पापा हमारे साथ गंदा काम करते हैं। यह बहुत समय से चल रहा है। घटना के बाद दोनों हो गईं पढ़ाई में कमजोर महिला ने अपने पति का विरोध किया तो वह कुछ समय ठीक चलता, लेकिन फिर दोबारा ऐसा करने लगता था। बेटियों ने पिता से कहा कि अपनी मैडम को हम यह बात बतायेंगे। पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, पिता की धमकी से दोनों डर गईं। दोनों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था।

दोनों पढ़ाई में कमजोर होती चली गईं, कम अंक आने पर मैडम को छात्राओं ने आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लिया एक्शन यह बात सुनकर मैडल के होश उड़ गये। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि करीब तीन दिन पहले किसी ने सूचना दी कि एक स्कूल की दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उन्होंने इसकी सूचना पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा को दी।

 मामला जांच में सही पाया गया। पुलिस ने अपनी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User