महिला के हाथ-पैर बांधकर रात भर सामुहिक दुष्कर्म, सुबह खेत मे डाल कर फरार

Oct 02, 2023 - 09:53
0 265
महिला के हाथ-पैर बांधकर रात भर सामुहिक दुष्कर्म, सुबह खेत मे डाल कर फरार

block-350 block-350

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शाडोरा थाने के म्यापुर गांव के पास एक महिला खेत में पड़ी मिली।

वह घायल और बदहवास सी हालत में थी। पीड़ित महिला ने बताया है कि चार लोग उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और रात भर उसके साथ दरिंदगी की। उसके बाद आरोपी सुबह उसे बदहवास हालत में एक खेत में छोड़कर भाग गए। मामला अशोकनगर जिले के शाडोरा का है।

सूचना के मिलने के बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इलाज के लिए अस्पताल गई थी पीड़ित महिला पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुहासा गांव की रहने वाली है।

वह ईसागढ़ के पास वहेरिया स्थित आनंदपुर ट्रस्ट की अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। वहीं से एक पुलिया के पास से चार लोगों ने उसका अपहरण किया और रात भर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे किसी हथियार से जख्मी भी किया गया। गाड़ी में महिला से रात भर की दरिंदगी वहीं, एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के हाथ बंधे थे।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। अंधेरा होने पर एक जगह गाड़ी रोककर फिर उसके साथ दरिंदगी करते रहे। पीड़ित महिला के पति से बदला लेने की आशंका मामले की जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला का पति हत्या के एक मामले में आरोपी है। उस पर एक साल पहले बादाम लोधी नाम के शख्स की हत्या का आरोप है।

इसे लेकर उस पर इंदार थाने में मामला दर्ज है। गैंगरेप का एक आरोपी देवेंद्र इस हत्याकांड में गवाह है। वहीं, आरोपी शैलेंद्र और मन्ना लोधी मृतक बादाम लोधी के परिजन हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या का बदला लेने की नीयत से आरोपी की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User