कासगंज/अमांपुर भट्टे पर शराबी युवक ने अपनी पत्नी को शराब का विरोध करने पर की निर्मम हत्या।

Oct 01, 2023 - 20:44
0 63

block-350 block-350

अमांपुर भट्टे पर शराबी युवक ने अपनी पत्नी को शराब का विरोध करने पर की निर्मम हत्या। कासगंज /अमांपुर घटना मोहनपुर रोड़ पर आनंदपुर ईंट भटटा की है। जहां पर एक गरीब परिवार अपने बच्चों के साथ भट्टा पर काम करता था पिछले दस सालों से यह परिवार केवल मजदूरी करके अपनी गुजर बसर करता आया है युवक शराब पीने का आदी था जिसके रहते बच्चों के भरण पोषण करने में दिक्कतें आती थी पिछली रात गरीबन ने अपनी पत्नी से शराब के पैसे मांगे पैसे की मना करने पर गरीबन ने अपनी पत्नी को ईटों से कुचल कुचल कर निर्मम हत्या कर दी जानकारी के मुताबिक बिहार के जनपद ग्या के गरीबन अपनी पत्नी 25 वर्षीय रूबी और अपने पांच बच्चों के साथ दस वर्षों से रह कर ईंट पथाई का काम करते थे, हत्या के बाद भटटे पर मौजूद लोगों ने आरोपी पति को गया पकड कर अमांपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक भटटा मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी , पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User