कासगंज/सहावर बीडीसी सदस्यों ने सहावर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा की मानपुर नगरिया में बैठक।

Oct 01, 2023 - 20:41
0 44

block-350 block-350

बीडीसी सदस्यों ने सहावर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा की मानपुर नगरिया में बैठक। सहावर ब्लॉक प्रमुख की मनमानी के चलते नहीं मिल रहा बीडीसी सदस्यों को न्याय। कासगंज / सहावर में मौजूदा ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत का तानाशाही रवैया सामने आ रहा है ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ तमाम बीडीसी सदस्यों ने तानाशाही रवैया अपनाने व मौजूदा बीड़ी सी सदस्यों की भूमिका को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। बीडीसी सदस्य राजकुमार सिंह ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं इसी के साथ मौजूदा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हिमांशु शाक्य पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है की उपरोक्त व्यक्ति मिलकर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुझे जान से मारने की व झूठे मुकदमे में फसाने की साजिश रच रहे हैं राजकुमार ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वासस प्रस्ताव लाने के लिए अब से 2 महीने पूर्व अनेक बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र सहित जिलाधिकारी महोदय कासगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित कर चुके हैं उनका कहना है की अभी तक राजनीतिक दबाव के चलते मेरे शिकायती अविश्वासस प्रस्ताव पर प्रशासन द्वारा कोई उचित कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य हिमांशु शाक्य ने मुझ पर शिकायत वापस लेने का भी दबाव बनाया है और अगर मेरे द्वारा ऐसा न करने पर सिढ़पुरा थाने से किसी महिला द्वारा 376 का झूठा मुकद्दमा लगाने की भी धमकी दी गई हैं राजकुमार ने अपनी जान का खतरा जाहिर करते हुए प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की उम्मीद की है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User