बिजली कटौती और गलत बिलों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
बिजली कटौती और गलत बिलों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद। लगातार हो रही बिजली कटौती और कथित गलत बिजली बिलों से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को चौक चौराहे पर प्रदर्शन किया। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारी धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकलवाया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना था कि शिकायतों पर विभागीय अधिकारी समय से सुनवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
बाद में बिजली विभाग के एसडीओ अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति में सुधार तथा बिलिंग संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)