बाजार में दबंगई का तांडव! युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Jul 20, 2026 - 21:26
0 8
बाजार में दबंगई का तांडव! युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

block-350 block-350

बाजार में दबंगई का तांडव! युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बाजार के बीच दबंग ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि सूचना देने के बावजूद समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और अब तक आरोपित के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायती पत्र के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी अजय पुत्र होते लाल रविवार शाम करीब 5 बजे कायमगंज बाजार आए थे।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के बलराम पुत्र रामनिवास ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने कथित रूप से मारपीट की, मुक्कों और लात-घूंसों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना में घायल होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User