Kasganj news अमांपुर में पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों पर जुर्मानाः नगर पंचायत टीम ने चलाया अभियान, 1.5 किलो पॉलीथिन बरामद, 1050 रुपये वसूले
अमांपुर में पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों पर जुर्मानाः नगर पंचायत टीम ने चलाया अभियान, 1.5 किलो पॉलीथिन बरामद, 1050 रुपये वसूले अमांपुर कस्बे में मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने दुकानों से करीब 1 किलो 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त की और उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 1050 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान नगर पंचायत टीम ने बाजार में विभिन्न दुकानों की तलाशी ली। टीम को देखकर पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों में हलचल मच गई। टीम ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी। ईओ विनय कुमार शुक्ला ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए गए, तो उन पर और अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। यह कार्रवाई पॉलीथिन के बढ़ते उपयोग को रोकने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई। इस अभियान में ईओ विनय कुमार शुक्ला के साथ लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू, दीपक, विनोद, ग्रीस, पंकज, महाराज सिंह, राजेन्द्र और भूरेलाल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी शामिल रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)