फर्रुखाबाद डीएम एसपी आवास के निकट रेस्टोरेंट में सेक्स करने वाली 8 लड़कियां व 11 युवक पकड़े

Sep 30, 2023 - 21:04
0 785
फर्रुखाबाद डीएम एसपी आवास के निकट रेस्टोरेंट में सेक्स करने वाली 8 लड़कियां व 11 युवक पकड़े
फर्रुखाबाद डीएम एसपी आवास के निकट रेस्टोरेंट में सेक्स करने वाली 8 लड़कियां व 11 युवक पकड़े

block-350 block-350

फर्रुखाबाद डीएम एसपी आवास के निकट रेस्टोरेंट में सेक्स करने वाली 8 लड़कियां व 11 युवक पकड़े

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आवास के निकट रेस्टोरेंट में अय्याशी करने वाली 9 लड़कियां व 11 युवक पकड़े गए। आवास के निकट सेक्स रैकेट चलने की जानकारी होने पर डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्टेट सीओ सिटी कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह महिला थानाध्यक्ष ललिता मेहता की एक टीम बनाई गई।

टीम ने डीएम ने आज सायं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आवास से पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते के किनारे अग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं शिकागो प्लाजा पर छापा मारा। पुलिस ने प्लाजा के सभी कमरों की जांच पड़ताल करने के बाद 9 लड़कियों व 11 युवकों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े जाने पर अय्याशी करने वाली लड़कियों व युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक लिए।बताया गया कि रेस्टोरेंट के ऊपरी हिस्से से में छोटे-छोटे कमरे बने हैं जिसमें कुर्सी मेज डालकर गद्दे का बिस्तर लगाया गया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी संजीव अग्निहोत्री रेस्टोरेंट एवं प्लाजा का संचालक है। वह एक-दो घंटे अय्याशी कराने के लिए प्रेमी युगल को एक कमरा हजारों रुपए भाड़े पर देता था।

काफी दिनों से यह गोरख धंधा चल रहा था बताया गया कि संजीव अग्निहोत्री बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर ऑपरेटर है। उसके पिता प्रमोद अग्निहोत्री पुलिस इंस्पेक्टर पद पर सेवा निवृत हैं। सेक्स रैकेट पकड़े जाने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। रेस्टोरेंट के बाहर अय्याशी करने वालों को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User