साहित्यकार डॉ. श्रीभगवान शर्मा आगरा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Sep 30, 2023 - 20:56
0 43
साहित्यकार डॉ. श्रीभगवान शर्मा आगरा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

साहित्यकार डॉ. श्रीभगवान शर्मा आगरा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

 आगरा शहर के जाने माने विद्वान साहित्यकार संस्कृत एवं हिंदी भाषा के प्रवर्तक देश विदेश में हिंदी भाषा की मशाल प्रज्वलित करने वाले डा० श्री भगवान शर्मा के अंतिम संस्कार में शहर के एवं शहर से बाहर के साहित्यकार, प्रशासनिक अधिकारी व भारी जनसमूह शामिल हुआ ।

स्व० डा० श्री भगवान शर्मा बाबू गुलाबराय स्मृति संस्थान के अध्यक्ष, अंतराष्ट्रीय हिंदी समिति, दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष, आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के मुख्य सलाहकार, ब्राह्मण परिषद, आगरा के संरक्षक, सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के हिंदी विभाग के रीडर, अनेकों पुस्तकों के रचियता थे कवि अनिल कुमार शर्मा ने स्व० डा० श्री भगवान शर्मा को भारत आस्ट्रेलिया साहित्य सेतु , हरिऔध स्मृति काव्य सम्मेलन

,अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति रजि० दिल्ली,अखिल विश्व हिंदी समिति कनाडा की तरफ़ से भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके हिंदी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा और एक तरह से वह हिंदी जगत में अमर हो गये ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User