Kasganj news मा0 प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरगद का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Jun 05, 2026 - 20:30
0 0
Kasganj news मा0 प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरगद का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

block-350 block-350

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

 मा0 प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरगद का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 कासगंज, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनपद प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर माननीय सदर विधायक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत ने कटहल का पौधा, माननीय विधायक अमांपुर श्री हरिओम वर्मा ने पाकड़ का पौधा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रत्नेश कश्यप ने नीम का पौधा रोपित किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा द्वारा आम का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User