मैनपुरी समेत 25 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

May 27, 2026 - 20:50
0 16
मैनपुरी समेत 25 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

यूपी में मौसम का यू-टर्न: मैनपुरी समेत 25 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

 मैनपुरी 27 मई (अजय किशोर) उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने मैनपुरी सहित करीब 25 जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आम जनता को बेहद सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। जिन प्रमुख जनपदों में ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है, उनमें मैनपुरी के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और इनके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं।

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार झोंकेदार हवाएं चलने और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने इस बदलते मौसम को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और विशेषकर किसानों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें। फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए भी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User