दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता की जिंदगी! मारपीट कर मासूम बेटे समेत घर से निकाला, अस्पताल में भर्ती

May 27, 2026 - 20:45
0 5
दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता की जिंदगी! मारपीट कर मासूम बेटे समेत घर से निकाला, अस्पताल में भर्ती

block-350 block-350

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता की जिंदगी! मारपीट कर मासूम बेटे समेत घर से निकाला, अस्पताल में भर्ती

राजेपुर/अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगा है। घायल हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़िता के मायके पक्ष में भारी आक्रोश व्याप्त है। थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी 23 वर्षीय अनामिका पत्नी अमित ने आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व जनपद फिरोजाबाद में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और जेठ द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि दो दिन पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की मौसी आरती ने बताया कि अनामिका का दो वर्ष का एक मासूम पुत्र भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना राजेपुर प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User