मेंहदी वाले बाबा के 36वें सालाना मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

May 26, 2026 - 20:09
0 0
मेंहदी वाले बाबा के 36वें सालाना मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

मेंहदी वाले बाबा के 36वें सालाना मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

चादरपोशी, कन्या भोज, फातहा और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

कायमगंज। नगर के कम्पिल रोड स्थित प्रसिद्ध मेंहदी वाले बाबा के आस्ताने पर मंगलवार को 36वें वार्षिक मेले एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। मेले के दौरान आस्ताने पर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा की मजार पर फातहा पढ़कर अपनी मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, प्रताप सिंह यादव, मेला कमेटी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू गंगवार, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अमित सेठ, संजय अग्रवाल, अरविंद कुमार, रमेश चंद्र, अजय गंगवार, डॉ. अतुल गंगवार और आसिफ मंसूरी सहित कई गणमान्य लोगों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मत्था टेका।

 इस अवसर पर आनंद कुमार शाक्य, मनोज कुमार, विनोद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, रवीश कुमार, दयाराम, सुमंत गंगवार, सर्वेश गंगवार, अरविंद अग्रवाल, लखपति सक्सेना, विनीत सक्सेना, रमेश गंगवार, सुखेंद्र गंगवार, हर्षित गुप्ता, रितेश सेठ, अरुण उर्फ सोनू गुप्ता, शिवा, भोला, शनि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मेंहदी वाले बाबा का यह सालाना आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। मेले में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की लोकप्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User